27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे की ये तस्वीर देख कर दहल जाएगा आपका दिल, रास्ते पर खड़े ट्रक से ऐसा टकराया कि…

- 06 जुलाई की सुबह 04 बजे बुनगा से अपने गांव गोबरसिंघा के लिए निकला था चालक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 10:48 AM IST

तेज रफ्तार बाइक चालक रास्ते पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार बाइक चालक रास्ते पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया, दर्दनाक मौत

रायगढ़. जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी चारपहिया व भारी वाहन चालक लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां ट्रैक्टर खराब होने पर चालक उसे सड़क से हटाने की बजाय लापरवाही बरतते हुए सड़क किनारे ही खड़ी कर दिया।

सड़क पर ट्रैक्टर खड़ी होने की बात से अंजान युवक तेज रफ्तार में आया और उसके बाइक का सामने पहिया सीधे ट्रैक्टर की ट्राली में घुस गया। इस घटना में युवक के पेट, जांघ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से उसकी ट्राली में फंसे बाइक में बैठे-बैठे ही मौत हो गई। घटना सरिया थाना क्षेत्र की है।

READ MORE : हादसा: बोलेरो खड़ी कर सोया हुआ था ड्राइवर, सुबह एेसी मौत देख लोगों की कांप गई रूह


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोबरसिंघा निवासी सहदेव साहू पिता भुवनेश्वर साहू 32 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। 05 जुलाई की सुबह वह बाइक में सवार होकर अपने दीदी-जीजा के घर ग्राम बुनगा गया था। 06 जुलाई की सुबह 04 बजे बुनगा से अपने गांव गोबरसिंघा के लिए निकला था। भोर में सड़क सुनी होने की वजह से वह स्पीड में बाइक चलाते हुए अपने घर जा रहा था।

भीखमपुरा के पास जैसे से उसने मोड़ को क्रास किया कि अचानक उसके सामने ट्रैक्टर आ गई, जोकि खराब होने पर उसके चालक ने सड़क किनारे ही खड़ी कर दी थी। ऐसे में सहदेव खुद को संभाल नहीं पाया और उसके बाइक के सामने का हिस्सा सीधे ट्राली के नीचे जा घुसा। इस घटना में सहदेव के जांघ, पेट, पैर में गंभीर रूप से चोट आई थी। जिससे उसकी ट्राली में फंसे बाइक में बैठे-बैठे ही मौत हो गई।

READ MORE : बहन को छोडऩे गए भाई के साथ रास्ते में हो गई एेसी अनहोनी, परिवार वालों को नहीं हुआ यकीन

टूट गया हेलमेट
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक सिर में हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन जब दुर्घटना घटी तो वह माथे के बल ट्राली से टकराया, जिससे हेलमेट के सामने का हिस्सा टूट गया और उसके नाक व माथे में भी गंभीर रूप से चोट आई थी। जिससे नाक से काफी खून भी बहा था। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जहां पीएम के पश्चात शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

-एक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर खराब होने पर उसे लापरवाहीपूर्वक सड़क पर ही खड़ी कर दिया था। इस बात से अंजान एक युवक दुर्घटना का शिकार बन गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। वहीं मर्ग जांच पर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा- विनोद कतलम, सरिया टीआई