27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: बोलेरो खड़ी कर सोया हुआ था ड्राइवर, सुबह एेसी मौत देख लोगों की कांप गई रूह

इससे बोलेरो में सो रहे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Jul 2018, 7:49 PM IST

CG news

हादसा: बोलेरो खड़ी कर सोया हुआ था ड्राइवर, सुबह उसकी एेसी मौत देख लोगों की फटी रह गई आंखें

कसडोल. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर हर दिन की तरह सड़क किनारे बोलेरो को सड़क किनारे खड़ी कर सो रहा था। तभी देर रात एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे बोलेरो में सो रहे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की ठोकर इतनी जबरदस्त थी, कि बोलेरो वाहन बीच से दो टुकड़े में बट गया। पिछले का हिस्सा सामने में चिपक गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बीती रात ग्राम टेमरी निवासी कृष्ण कन्हैया चौहान पिता आनंद राम चौहान, जो कि एसईसीएल में काम करता है।

अभी छुट्टी में बच्चों के साथ अपने बोलेरो वाहन सीजी 16-1420 से गृह ग्राम आया हुआ था। बोलेरो वाहन चालक प्रमोद पाल पिता जगत पाल प्राय: घर के पास ही सड़क किनारे खड़ी करके वाहन में ही सोता था। हमेशा की तरह कल भी वह गाड़ी के सामने सीट में सोया हुआ था। तभी कसडोल से सिरपुर की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी, कि बोलेरो वाहन का चेसिस बीच से दो टुकड़े में बट गया।

पिछले का हिस्सा सामने चालक के ऊपर जा धंसा। घटना देर रात की होने और घर थोड़ी दूरी पर होने के कारण रात को किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। वाहन मालिक एवं अन्य ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे वाहन को क्षतिग्रस्त देख पास जाकर देखा तो वाहन चालक प्रमोद पाल वाहन में ही फंसा हुआ था। उसकी सांसे थम चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस थाना कसडोल में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और वाहन में फंसे बोलेरो चालक के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध 310, 2018 धारा 304 ए कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

अवैध रेत परिवहन करने वाली गाडिय़ां दौड़ती हैं सरपट
बताया जाता है कि पिछले 3 सालों से कसडोल क्षेत्र में महानदी पर विभिन्न स्थानों पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेताओं के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है।

रेत के अवैध परिवहन में भारी भरकम हाईवा गाडिय़ां तेज रफ्तार से चलती है। कसडोल क्षेत्र में पिछले तीन सालों के दौरान जो दुर्घटनाएं हुई है। उनमें से अधिकांश हाईवा गाडिय़ों से हुई है। टेमरी के आगे ग्राम पंचायत पुटपुरा एवं परसदा में रेत का अवैध खनन चल रहा है।

इन अवैध खदानों में भारी वाहने रात के समय तेज रफ्तार से आती हैं। इसलिए क्षेत्र वासियों को संदेह है कि कहीं ठाकुरदिया में रेत भरने जा रहे किसी वाहन से तो नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग