27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन को छोडऩे गए भाई के साथ रास्ते में हो गई एेसी अनहोनी, परिवार वालों को नहीं हुआ यकीन

बहन को छोडऩे गए भाई की दर्दनाक मौत हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:59 PM IST

accident news

बहन को छोडऩे गए भाई के साथ रास्ते में हो गई एेसी अनहोनी, परिवार वालों को नहीं हुआ यकीन

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगरी रोड में हुई एक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों का सौंप दिया। मृत जवान वेदप्रकाश सिन्हा जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 187 बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी उधमपुर में थी।

READ MORE: नेशनल हाईवे -53 में हैं मौत का साया इस गलती से 104 लोगों ने गवाई अपनी जान, आप रहे सतर्क

अस्पताल पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शहर से करीब 15 किमी दूर कुम्हड़ाईन मंदिर मोड़ में हुई। बताया गया है कि अर्जुनी थानांतर्गत वेदप्रकाश सिन्हा (26) पिता महेश सिन्हा बुधवार की शाम अपनी बहन को छोडऩे के लिए सिहावा गया था।

READ MORE: सड़क हादसे में कृषि अधिकारी की दर्दनाक मौत, चंद महीने पहले नौकरी लगने से घर में आई थी खुशियां

रात में हल्की बारिश के बीच वह लौट रहा था, कि तभी उसकी बाइक क्रमांक सीजी 05 एबी-8367 कुम्हड़ाईन मंदिर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर रूप से चोटें आई थी।

READ MORE: डीजल टैंकर और बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

राहगीरों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

READ MORE: घर के बाहर खेल रही मासूम बेटी को बोलेरो ने कुचला, कटा हाथ लेकर रोती रही दादी

बताया गया है कि मृत जवान वेदप्रकाश सिन्हा जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 187 बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी उधमपुर में थी। कुछ दिनों पहले ही वह छुट्टी में घर आया था। बहरहाल, उसकी मौत से गांव में शोक की लहर छा आ गई है।