27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में कृषि अधिकारी की दर्दनाक मौत, चंद महीने पहले नौकरी लगने से घर में आई थी खुशियां

सड़क हादसे में कृषि अधिकारी की हुई दर्दनाक मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Jul 2018, 3:24 PM IST

accident news

सड़क हादसे में कृषि अधिकारी की दर्दनाक मौत, चंद महीने पहले नौकरी लगने से घर में आई थी खुशियां

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर कृषि अधिकारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना शनिवार की देररात सडक़ हादसे में चारामा क्षेत्र के आंवरी गांव में पदस्थ ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की मौत हो गई। यह घटना इमली मोड़ के पास हुई।

READ MORE: हादसा: पिता की नहीं आई आवाज तो बेटा भी उतर गया सेप्टिक टैंक में, फिर 4 की निकली लाश

अज्ञात वाहन अपनी चपेट में लिया
मिली जानकारी के अनुसार चारामा में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी पप्पू सिंह पैकरा (२४) पिता भरत सिंह निवासी मझवानी थाना कोटा जिला बिलासपुर की देररात कुछ काम से चारामा से कांकेर की तरफ आ रहे थे। तभी माकड़ी से पहले इमली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

READ MORE: बाइक पर बैठी बालिका का पैर कटकर गिरा और फडफ़ड़ाने लगा सड़क पर, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

रास्ते में ही तोड़ा दिया दम
इससे घटना स्थल में ही कृषि विकास अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने संजीवनी वाहन १०८ को दी। संजीवनी से कृषि विकास अधिकारी को कोमलदेव अस्पताल तक लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: ये सड़क आपको आपकी मंजिल पर नहीं बल्कि सीधे ले जाएगी यमराज के पास, साल भर में 13 लोगों ने गंवाई जान

कुछ माह पहले ही लगी थी नौकरी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ माह पहले ही नौकरी लगी थी, तब से वह चारामा में पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए।

READ MORE: महादेव के दर्शन कर लौट रहे परिवार का रास्ते में सामना हुआ काल से, ऐसे बची सबकी जान

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है ।