27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: पिता की नहीं आई आवाज तो बेटा भी उतर गया सेप्टिक टैंक में, फिर 4 की निकली लाश

घर की सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे एक ही परिवार के 3 लोगों सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Jun 2018, 4:26 PM IST

CG News

हादसा: पिता की आवाज नहीं आई तो बेटा भी उतर गया सेप्टिक टैंक में, फिर 4 की निकली लाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि जिले के पेगड़ापल्ली गांव में घर की सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे एक ही परिवार के 3 लोगों सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिता की कोई आवाज नहीं आने से पुत्र भी शौचालय टंकी के अन्दर
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के मद्देड थानाक्षेत्र के पेगड़ापल्ली गांव में एक निजी मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहले मकान मालिक एन्जा मदनैया उतरा फिर वहां सफाई के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। फिर कुछ देर बाद उसके बच्चे को टैंक से कुछ आवाज न आने पर बेटे ने अपने पिता को आवाज लगाई पिता की कोई आवाज नहीं आने से पुत्र भी शौचालय टंकी के अन्दर घूस गया।

कुछ देर के बाद पिता और पुत्र की आवाज भी नहीं आने पर तथा पुत्र के बाहर नहीं निकलने पर 2 मजदूर युवक भी टंकी में उतरे इसी दौरान सेफ्टिक टैंक के अंदर बने ज़हरीले मिथेन गैस की ज़द में आने से इन चारों की मौके पर मौत हो गई। लगातार हुई इस मौत से आसपास के लोगों में सन्नाटा फैल गया है।

बताया जा रहा है इस हादसे में वहीं 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड में प्राथमिक इलाज़ के बाद बेहतर उपचार के लिए जि़ला चिकित्सालय बीजापुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे में मकान मालिक एंजा मदनैया समेत एंजा शंकर, एंजा पंकज और डी कश्यप की मौत हुई है। एन्जा मदनैया कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में सचिव थे और पुत्र पवन एन्जा हायर सेकंडरी स्कूल मद्देड में क्लर्क था।

मद्देड़ पुलिस मौके पर पहुंची है
इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही वहां पर लोगों ने पुलिस को फोन किया और खबर मिलते ही मद्देड़ पुलिस मौके पर पहुंची है और बाकी अपनी प्रारंभिक जांच कर शवों को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्डम की रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।