10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनंदगांव
Breaking: पुलिस परिवार आंदोलन कुचलने एक के बाद एक गिरफ्तारी, राजनांदगांव में वीरेंद्र को घर से उठाया, Video
Play video

Breaking: पुलिस परिवार आंदोलन कुचलने एक के बाद एक गिरफ्तारी, राजनांदगांव में वीरेंद्र को घर से उठाया, Video

जिले में आंदोलन की अगुवाई करने वाले पुलिस परिवार के एक सदस्य वीरेन्द्र सिन्हा को पुलिस ने उनके घर से उठा लिया।

Google source verification

राजनांदगांव. सोमवार को पुलिस परिवार के धरना और आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गया है। देर रात जिले में आंदोलन की अगुवाई करने वाले पुलिस परिवार के एक सदस्य वीरेन्द्र सिन्हा को पुलिस ने उनके घर से उठा लिया। इसके विरोध में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात कर सिन्हा को रिहा करने की मांग की। बता दें कि दुर्ग जिले में आंदोलन की अगुवाई कर रहे हरगोविंद शर्मा को भी पुलिस ने आज उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आंदोलन को कुचलने एक के बाद एक नेतृत्वकर्ताओं की गिरफ्तारी हो रही है। जिससे पुलिसकर्मियों के परिजन काफी आक्रोशित हंै। आंदोलनकारियों ने २५ जून को रायपुर में उग्र आंदोलन की चेतावनी राज्य सरकार को पहले ही दे दी है।