27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महादेव के दर्शन कर लौट रहे परिवार का रास्ते में सामना हुआ काल से, ऐसे बची सबकी जान

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर खेत के मेड़ में जाकर पलट गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 Jun 2018, 7:02 PM IST

accident news

महादेव के दर्शन कर लौट रहे परिवार का रास्ते में सामना हुआ काल से, ऐसे बची सबकी जान

नवापारा-राजिम. छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर खेत के मेड़ में जाकर पलट गई। घटना में सवार 9 में से 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी के माध्यम से अभनपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।


मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर का एक परिवार वाहन से बुधवार दोपहर चंपेश्वर महादेव के दर्शन करने चम्पारण गया हुआ था। शाम 5 बजे कठिया मार्ग से वापस अभनपुर जाते समय रास्ते में पडऩे वाले ग्राम मंदलोर में अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत के मेड़ में जाकर पलट गई।

READ MORE: घायल पति के सामने ट्रक के पहिए से कुचल गया पत्नी का सिर, पहुंची नकली पुलिस, फिर...

दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए जबकि 7, जिसमें 3 छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे, बाल-बाल बच गए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था।

READ MORE: हादसा: पिता की नहीं आई आवाज तो बेटा भी उतर गया सेप्टिक टैंक में, फिर 4 की निकली लाश

बाइक सवार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चम्पारण निवासी विनोद पिता गौकरण यदु (38) गुरुवार सुबह अपनी बाइक से बच्चों को ट्यूशन से वापस लाने पड़ोस ग्राम पोड़ जा रहा था।


ग्राम डंगनिया के मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर सीजी 04 एलजी 9038 से जा टकराई। सिर से खून अधिक बहने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टै्रक्टर व बाइक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग