27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घायल पति के सामने ट्रक के पहिए से कुचल गया पत्नी का सिर, पहुंची नकली पुलिस, फिर…

नाराज ग्रामीणों ने विधायक के नेतृत्व में अंबिकापुर-झारखंड एनएच पर टायर जलाकर कर दिया चक्काजाम, कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे दोनों
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:43 PM IST

Accident

Accident

रामानुजगंज. सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्राम सुभाषनगर से बरदर में आयोजित अखंड संकीर्तन में शामिल होने जा रहे लूना सवार पति-पत्नी को रामानुजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी सड़क पर फेंका कर घायल हो गए।

घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा ट्रक को रूकवाया जा रहा था, तभी चालक ने वाहन को बैक कर दिया जिससे पिछला पहिया घायल पड़ी महिला के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन को लेकर भागने लगा, जिसे गांव के युवाओं ने पीछा कर अवराझरिया घाट के पास पकड़ लिया।

इसी बीच वहां स्कॉर्पियो में पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवाओं को कहा कि हम ट्रक को थाने ले जा रहे हैं, तुम लोग लौट जाओ। युवा तो लौट गए लेकिन ट्रक थाने में नहीं पहुंचा, साथ ही घटनास्थल पर भी पुलिस को पहुंचने में एक घंटे का विलंब हो गया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

उन्होंने विधायक वृहस्पत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव के नेतृत्व में एनएच पर चक्काजाम कर दिया। इससे एनएच 343 करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़कर बलरामपुर थाने लाया गया तब जाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से लगे ग्राम सुभाषनगर निवासी ६२ वर्षीय सुशील महंत सोमवार की सुबह लगभग १० बजे पत्नी ५८ वर्षीय लक्ष्मी देवी के साथ लूना से बरदर में आयोजित अखंड संकीर्तन में शामिल होने जा रहा था। तभी रामानुजगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जामवंतपुर बाजार के पास दंपति को टक्कर मार दी।

इससे पति-पत्नी सड़क पर फेंकाकर घायल हो गए। घटना होते देख वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन को रूकवाया तो चालक ने बैक कर दिया, इससे पिछला पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित भागने लगा, जिसे गांव के युवाओं ने पीछा कर अवराझरिया घाट पर पकड़ लिया।

इसी बीच स्कॉर्पियो से पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवाओं से कहा कि तुम लोग लौट जाओ, हम ट्रक को लेकर थाने जा रहे हैं। युवा तो लौट गए लेकिन ट्रक थाने नहीं पहुंचा, रास्ते से ही गायब हो गया। इधर घटनास्थल पर भी पुलिस एक घंटे विलंब से पहुंची, इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

उन्होंने मौके पर पहुंचे विधायक वृहस्पत सिंह, नगर पंचातय अध्यक्ष रमन अग्रवाल व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव के नेतृत्व में एनएच पर चक्काजाम कर दिया। इससे एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और दुर्घटनाकारी ट्रक को पकड़कर बलरामपुर थाने लाया गया, तब करीब तीन घंटे बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।


ओवरलोड वाहनों से आए दिन हो रहे हादसे
खनिज विभाग की मिलीभगत से राजपुर क्षेत्र में लगे क्रशरों से सैकड़ों हाइवा प्रतिदिन ओवरलोड कर काफी तेज रफ्तार में झारखंड जाते हैं। ओवरलोड गिट्टी वाहन प्रतिदिन चलने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी आंदोलन का स्वरूप ले सकता है।

हाइवा वाहन ओवरलोड कर पीट पास चोरी करने के लिए देर रात में चलते हैं। ऐसे में टू व्हीलर व चारपहिया वाहन से इस मार्ग पर रात में चलना जानलेवा साबित हो रहा है।