
इसमें से एक कोल डिपो पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पुत्र भारत अग्रवाल का है
रायगढ़. पंूजीपथरा व भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मायनिंग विभाग की टीम ने 4 ठिकानों पर दबिश दी। जहां 16 हजार 700 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया है। इसमें से एक कोल डिपो पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पुत्र भारत अग्रवाल का है। पुलिस ने इस मामले में 4 ट्रक को जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जंाच की जा रही है।
जिले में अवैध कोयला के भंडारण पर गुरुवार को रायगढ़ पुलिस ने मायनिंग विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जिसका खुलासा पुलिस कंट्रोल रुम में एएसपी हरिश राठौर ने किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंूजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में जिंदल कोल एंड कैरियर में 4 ट्रक खड़े थे।
जहां अवैध रूप से 2500 मिट्रिक टन कोयला का भंडारण किया गया था। पुलिस व मायनिंग की टीम ने उक्त स्थान से 25 वर्षीय महाराष्ट्र के नागपुर निवासी धनंजय तिवारी पिता नागेंद्र तिवारी को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम पालीके बाली जी कोल एंड कैरियर में की गई है। जहां अवैध रूप से कोयला का भंडारण किया गया है। पुलिस ने आरोपी जीवन साहू पिता रामधन साहू 51 वर्ष को पकड़ा गया है। जीवन ने पुलिस को बताया कि उक्त कोयला, अनूप बंसल का है।
देलारी में कार्रवाई
पुलिस व मायनिंग की संयुक्त टीम ने पंूजीपथरा के ग्राम देलारी स्थित जय भोले कोल डिपो के मालिक अमित अग्रवाल के यहां दबिश दी। जहां 200 मिट्रिक टन कोयला को जब्त किया गया। वहीं ग्राम देलारी में भारत अग्रवाल द्वारा भारत कोल डिपो में 12 हजार मिट्रिक टन कोयला को जब्त किया गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर उक्त मामलों को मायनिंग विभाग को सौंप दिया है। हलांकि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं कोई इसे राजनीति से प्रेरित बता रहा है तो कोई कुछ और ही तर्क दे रहा है।
सारे दस्तावेज हैं, इसके बाद भी मेरे कोल डिपो में कार्रवाई
मेरे पास कोल डिपो संबंधित सारे दस्तावेज हैं। इसके बाद भी मेरे कोल डिपो में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई भी माइनिंग की होती है, लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई की है, यह समझ से परे है।
-भरत अग्रवाल, पूर्व विधायक पुत्र
Published on:
23 Mar 2018 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
