जब तुषार ने इसका विरोध किया तो राजा खान और अमान खान दुकान के अंदर घुस आए और तुषार को बाहर खींचकर बुरी तरह मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए विजन मंडन, गोलू भक्ता और बलवान सिंह को भी अन्य आरोपियों ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पास में मौजूद प्रेम मंडल, अमन दास और बजरंग अग्रवाल ने आकर सभी को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।