
CG Weather News: उल्लेखनीय है कि मार्च माह के शुरूआत से ही जिले में लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। इससे मार्च माह में अप्रैल-मई की गर्मी का अहसास होने लगा था। जिले का तापमान कभी 37 तो कभी 39 डिग्री तक पहुंच रहा था। इसका असर लोगों के सेहत पर भी पड़ने लगा था। विगत दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान पर बादल छाने से दोपहर में लग रहा था शाम का माहौल।
गुरुवार शाम से ही जिले में तेज अंधड़ शुरू हो गया था। इससे तापमान में मामूली गिरावट आई थी। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। इससे पूरे दिन बादल व धूप के बीच तेज हवा चलने से काफी राहत मिली है। शाम के समय शहर सहित ग्रामीण अंचल में हल्का बूंदाबांदी भी हुई है। शुक्रवार की रात भी बादलों का डेरा जमा हुआ था। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक व अंधड के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 76 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। साथ ही एक हवा का अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। इससे प्रदेश में नमी का आगमन तेजी से हो रहा है। इससे इन दिनों बादल व अंधड़ चल रही है। यह स्थिति शनिवार को भी रहेगी। इससे जिले के कुछ हिस्से में गरज-चमक व अधंड के साथ छिटे पड़ सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की बात कही जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में नमी के साथ हवा की गति भी तेज है। इससे बादल व बूंदाबांदी हुई। रविवार से नमी की मात्र कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम साफ होते ही एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिन जगहों में बारिश हुई है वहां मौसम साफ होने के बाद उमस भी बढ़ेगा। फिलहाल हवा की दिशा में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इससे उमस बढ़ेगी।
इन दिनों हर दो-चार दिन में मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए डाक्टरों का कहना है कि खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अगर किसी को डिहाईड्रेशन की शिकायत होती है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं, ताकि समय से उपचार मिल सके।
Published on:
22 Mar 2025 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
