रामप्रताप सोमवार को गढ़उमरिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील डॉ. रमन सिंह ने सभी वर्ग के लिए कोई न कोई योजना बनाई है बच्चों के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से शिक्षा व भोजन व्यवस्था करवाने से उनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ हो सके, गर्भवती माताओं को पोषित भोजन व मितानिनों के माध्यम से नि:शुल्क दवा उपलब्ध हो सके। वहीं उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रदेश के बच्चे बड़े हो तो उन्हें मुफ्त कापी पुस्तक व ड्रेस के साथ ही अच्छी शिक्षा मिल सके जब बेटियां बड़ी हो तो उन्हें सरस्वती सायकल योजना का लाभ मिले जिससे शिक्षा मिलने का अड़चन न हो साथ ही प्रदेश के बुजुर्गों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं का समूचित लाभ मिल सके इसकी व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। गरीब कन्याओं को कन्या विवाह योजना का लाभ मिले प्रदेश में लोगो को 24 घण्टे बिजली की सुविधा मिले ऐसा प्रयास प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।