सरकारी मकान के आवेदन के लिए लंबी वेटिंग
सरकारी मकान के आवंटन के लिए कर्मियों की लंबी वेटिंग है। अन्य ब्लॉक मुख्यालयों में उतनी अधिक परेशानी नहीं है। लेकिन जिला हेड क्वार्टर में सभी विभाग के पास संविदा और स्थायी कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या काफी अधिक है। इसके ऐवज में सिर्फ 44 मकान ही बन रहे हैँ। जबकि इसके लिए मांग की जा रही है कि कम से कम 200 मकानों का निर्माण हो ताकि कर्मचारियों को किराए के भवन में ना रहना पड़े।
-चारों ब्लॉक मुख्यालयों में सरकारी आवास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है- ए निखरा, कार्यपालन अभियंता, हाउसिंग बोर्ड।