गर्मी को देखते हुए हर साल लोगों के घरों में 15 से 20 प्रतिशत नई एसी लग रही है, लेकिन उपभोक्ता इसकी जानकारी बिजली विभाग को नहीं दे रहे है। ऐसे में पुराने तार होने के कारण लोड बढ़ते ही आग लगने की समस्या आ रही है। अगर एसी लगाने की जानकारी विभाग को पहले दी जाती तो बढ़ रहे लोड के हिसाब से केबल की भी बदली की जाती, जिससे इस तरह की समस्या से राहत मिलती।