
रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज स्थित ठाकुरपोढ़ी में शौच को निकली तीन महिलाओं पर हाथियों ने हमला कर दिया। घटना में दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक अन्य महिला भी घायल अवस्था में जैसे-तैसे घटना स्थल से जान बचा कर भागी। उक्त घायल महिला को पत्थलगांव अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इस बीच धरमजयगढ़ डीएफओ, तत्काल कापू रेंज के ठाकुरपोढ़ी पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी आला अधिकारी को देने के साथ ही पीडि़त परिवार को तत्कालिक सहायता राशि के रुप में 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। इस बीच क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
जशपुर में हाथी से दिव्यांग की मौत का मामला अभी 24 घंटे भी नहीं हुआ कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भी हाथियों के उत्पात के बीच दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ वन विभाग द्वारा पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला कापू रेंज के ठाकुरपोढ़ी का है, जहां सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे दैनिक क्रिया के लिए ठाकुरपोढ़ी निवासी बुधनीबाई पति शीतलराम ६५ वर्ष, राजकुमारी पति प्रेमलाल 28 वर्ष व ईला निवासी सुकवारों बाई 66 वर्ष घर से निकली थी। इस बीच हाथियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। ढलती उम्र की वजह से बुधनी बाई व सुकवारो बाई, ज्यादा दूर तक नहीं भाग सकी। जिसकी वजह से हाथियों ने पटक-पटक कर दोनों वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। राजकुमारी, अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागती रही। इस बीच वो कई जगह गिर कर घायल भी हो गई, पर छिपते-छिपाते वो जैसे-तैसे हाथियों से बचते हुए गांव की तरफ पहुंच गई। स्थानीय लोगों को मालूम हुआ तो बड़ी संख्या में वो घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच हाथी, दो वृद्ध को मौत के घाट उतार कर जंगल की ओर चले गए थे।
धरमजयगढ़ डीएफओ पहुंचे, दी सहायता राशि
ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद कापू रेंजर के साथ धरमजयगढ़ डीएफओ प्रणय मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडि़त परिवार को शासन के तय प्रावधान के तहत 25-25 हजार रुपए की तत्कालिक आर्थिक मदद दी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने को लेकर नसीहत भी दी गई है। इधर हाथी से दो महिलाओं की मौत की खबर सुनकर जशपुर डीएफओ भी धरमजयगढ़ के कापू रेंज पहुंचे हुए हैं। जहां हाथियों के लोकेशन व अन्य कई बिदुओं पर चर्चा की जा रही है।
Updated on:
18 Dec 2017 02:49 pm
Published on:
18 Dec 2017 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
