
हाथियों का उत्पात रोकने 200 करोड़ खर्च कर बैरिकेड लगा रही सरकार
रायगढ़। Elephant Attack : खेत में फसल की रखवाली करने गए एक ग्रामीण युवक को हाथियों ने कुल कर मार दिया। वहीं दूसरी और हाथियों से जान बचाते हुए एक युवक घायल हो गया। मामला बीते शुक्रवार की रात धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज की है। मामले की सूचना पर वन अमला विभागीय प्रक्रिया में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के हाटी-सिथरा सहित आसपास क्षेत्रों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
इस बीच क्षेत्र के ग्रामीण पवन राठिया फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। ग्रामीण युवक रात करीब 10 बजे रनाई नामक खेत के पास पहुंचा था कि इसी बीच उनका सामना हाथियों के दल से हो गया। जंगल में अचानक से सामने आए हाथियों को देख युवक जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो पाया। हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला।
इससे पूर्व क्षेत्र में हाथियों की जानकारी मिलने और एक युवक के खेत की रखवाली करने की जानकारी मिलने पर एलिफेंट ट्रेकर राजेंद्र राठिया एलिफेंट उसे सजग करने अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गया था। इस बीच उनका सामना भी हाथियों से हो गया। हालाकि राजेंद्र एलिफेंट ट्रेकर होने पर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन भागने के दौरान उसका एक पैर फै क्चर हो गया। उसका उपचार अस्पताल में करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन ने विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हाथियों से नहीं करें छेड़खानी
धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का स्थायी रहवास क्षेत्र बन चुका है। इस वन मंडल में हर समय हाथियों की मौजुदगी रहती है। वन विभाग के द्वारा हाथियों की मौजुदगी को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं यह कहा जा रहा है कि हाथियों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं करें। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में शाम के बाद जंगल नहीं जाने की बात भी कही जा रही है।
धरमजयगढ़ वन मंडल में 104 हाथियों का दल अलग-अलग विचरण कर रहा है। वहीं यदि छाल रेंज पर ही गौर करे तो यहां 45 हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। छाल के हाथी में 34, बोजिया में 17, बनहर में 12 व लोटान व खडगांव में एक-एक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
Published on:
01 Oct 2023 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
