
CG News
CG News: घरघोड़ा रेंज में एक हाथी के बच्चे की कीचड़ में फंस कर मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को पानीखेत गांव के डैम के पास कीचड़ में हाथी बच्चे के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विभागीय टीम ने आशंका जताई है कि हाथी का बच्चा पानी देख कर डैम के पास आया होगा और वहां के कीचड़ में फंस गया होगा। काफी मशक्कत के बाद भी वहां से नहीं निकल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
वहीं पीएम के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे को मौके पर ही दफना दिया। हालांकि इससे पूर्व विभागीय टीम ने मृत हाथी के शरीर का मुआयना किया। इससे विशेष रूप से यह तलाश की गई कि कहीं हाथी के शरीर पर चोंट के निशान तो नहीं हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मृत हाथी के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे।
Published on:
01 Jan 2025 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
