रायगढ़. जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में ५-५ मॉडल अर्थात आदर्श मतदान केंद्र होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदान केंद्रों का चिन्हांकन किया है जिनको मॉडल मतदान केंद्र के रूप में तैयार करना है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में ५-५ मतदान केंद्र का प्रस्ताव मंगाया है, लेकिन जिला निर्वाचन इसमें प्रत्येक विधानसभा में १०-१० मतदान केंद्रों का चिन्हांकन कर रहा है, जिसको मॉडल मतदान केंद्र बनाना है। इसमें पूरा काम करने के बाद जिला निर्वाचन उक्त मतदान केंद्रों की तस्वीर व अन्य जानकारी आयोग को भेजा जाएगा।