पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार प्रार्थी बलबीर शर्मा निवासी गजानंदपुर कॉलोनी रायगढ़ ने 28 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में वह पंजाब नेशनल बैंक, रायगढ़ शाखा में रकम जमा करने गए थे। उसी दौरान उनके पुराने परिचित ने उन्हें बैंक में उपस्थित पीएनबी मेटलाइफ कंपनी के मैनेजर निकेश कुमार पांडेय से मुलाकात कराई। उसने निवेश के बेहतर विकल्प के बारे में बताया।