14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुराज में फिर बरसे अंडे और टमाटर, प्रशासन के खिलाफ लगातार बढ़ रहा आक्रोश

धरमयगढ़ के वार्ड नंबर 15 में सुराज शिविर के दौरान अंडा और टमाटर फेंका गया

2 min read
Google source verification
धरमयगढ़ के वार्ड नंबर 15 में सुराज शिविर के दौरान अंडा और टमाटर फेंका गया

धरमयगढ़ के वार्ड नंबर 15 में सुराज शिविर के दौरान अंडा और टमाटर फेंका गया

रायगढ़/धरमजयगढ़. सुराज अभियान के दौरान जहां कई के समस्या का समाधान हो रहा है और वो राहत महसूस कर रहे हैं दूसरी ओर उन लोगों में आक्रोश भड़क रहा है जिनका काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जहां कुछ दिन पहले किरोड़ीमल नगर में सुराज शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों पर अंडा और टमाटर फेंके गए थे वहीं अब गुरुवार को धरमयगढ़ के वार्ड नंबर 15 में सुराज शिविर के दौरान अंडा और टमाटर फेंका गया है।


विदित हो कि सुराज के दौरान धरमजयगढ़ नगर पंचायत में लगातार एक के बाद एक विवाद उठ रहा है। पहले वार्ड नंबर 12 में नाराज एक आवेदक ने कपड़े खोलकर हंगामा किया था, वहीं बुधवार को नगर पंचायत में तालाबंदी कर दी गई थी। जबकि गुरुवार को शिविर में अंडे, टमाटर, हंगामा और नारेबाजी का आलम था।


मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 15 चिकटवानी में नगर पंचायत की ओर से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शुरुआत में तो सीएमओ के नहीं आने की बात को लेकर हंगामा किया गया इसके बाद लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना आरंभ कर दिया।


इसके बाद दोपहर के समय जब सीएमओ वहां पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया और लोग अपनी समस्या के समाधान की मांग व जवाब मांगने लगे। इसमें खेल मैदान, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण सहित पास की सटी हुई बस्ती में पानी सप्लाई की परेशानी को लेकर सवाल उठाया जाने लगा कहा गया कि जब समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा है तो क्यों शिविर लगा रहे हो। ऐसे में सीएमओ की ओर से जवाब देने की कोशिश की जा रही थी पर लोग बोले की ये बहानेबाजी है। इसके बाद भीड़ में से ही लोगों ने अंडे और टमाटर फेंकना शुरू कर दिया, इन अंडों और टमाटर का निशाना सीएमओ और नगर पंचायत के इंजीनियर बने।


लोगों के गुस्से के आगे घिरी भाजपा पार्षद
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान संबंधित वार्ड की भाजपा पार्षद लोगों की समस्या पर सफाई देने की कोशिश करती रही पर लोग महिला पार्षद की हर बात को खारिज कर दे रहे थे। वहीं इस घटना को लेकर नगर में चर्चा का माहौल काफी गर्म हो गया है।