12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरार चल रहे कबाड़ किंग मुन्ना घर में भर रहा था नींद, पुलिस ने धर दबोचा

एसपी की सख्ती का दिखा असर, इधर चौकी में पहुंचे उसके समर्थक

less than 1 minute read
Google source verification
raigarh police

एसपी की सख्ती का दिखा असर, इधर चौकी में पहुंचे उसके समर्थक

रायगढ़. अवैध कबाड़ के व्यवसाय से पुलिस के सिरदर्द बने मुन्ना कबाड़ी को पुलिस ने धर दबोचा है। जूटमिल पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा। जब वो अपने घर में नींद भर रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसके पकड़ कर पुलिस चौकी ले आई। जहां 41, 1-4 के पुराने मामले में उसकी गिरफ्तारी दिखा कर पहले कोर्ट फिर जेल दाखिल किया गया है।

जुटमिल पुलिस ने बुधवार को अवैध कबाड़ का व्यवसाय करने वाने मुन्ना को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ एसपी दीपक झा, ज्वाइन करने के साथ ही जुआ, सट्टा के साथ अवैध कबाड़ के खिलाफ तेजी लाने का आदेश दिया था। जिसके बाद जूटमिल चौकी के नए प्रभारी, अवैध कबाड़ जब्त के मामले में फरार मुन्ना की गिरफ्तारी को लेकर मुखबीरी का जाल बिछाया। जिसमें मुखबीर से यह खबर मिली कि मुन्ना,

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में हैं। इसके बाद जूटमिल पुलिस ने उसके घर में दबिश दी। जहां मुन्ना, घर में मौजूद था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ले आई। मुन्ना कबाड़ी की गिरफ्तारी की खबर शहर में आग की तरह फैली। जिसके बाद उसके समर्थक, जूटमिल चौकी के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।

पर पुलिस ने उन्हें चौकी के अंदर भीड़ इक्_ा करने से मना कर दिया। जिसकी वजह से वो बाहर भी मंडरा रहे थे। डाक्टरी मुलाहिजा के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल करने की कवायद में जुट गई है।