12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों रिवॉल्वर के लिए हंगामा कर रहे वनकर्मी? अब जाएंगे हड़ताल पर

यह छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की 12 सूत्रीय प्रस्तावित मांग में शामिल

2 min read
Google source verification
raigarh news in hindi,life of raigarh,Forest in raigarh,

यह छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की 12 सूत्रीय प्रस्तावित मांग में शामिल

रायगढ़. वन मंडल के रेंज अधिकारियों को पुलिस की तरह रिवाल्वर देने व विपरीत स्थिति में उसे चलाने की अनुमति की मांग की है। यह छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की 12 सूत्रीय प्रस्तावित मांग में शामिल एक बिंदु है। जिसे लेकर 26 मार्च को धरना के बाद 5 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। जिससे विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।


संघ के रायगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षो से धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के जरिए वनकर्मियों की परेशानी को शासन व प्रशासन के समक्ष रखा गया। पर आज तक इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं हुई। जिसकी वजह से वेतन विसंगती, सेटअप पुनरीक्षण, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमितिकरण जैसी एक दर्जन मांगें, जस की तस हैं। ऐसे में, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर धरना के जरिए सूचना देने के बाद 5 अप्रैल से अनिश्चिलकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।


वन कर्मचारी संघ की हड़ताल की खबरों के बीच विभागीय अधिकारी की परेशानी भी बढ़ गई है। क्योंकि इससे गर्मी के दिनों में होने वाले कार्य के साथ नियमित कार्य भी प्रभावित होंगे। गर्मी के समय सबसे अधिक परेशानी, विभाग के लिए जंगलों में होने वाली आगजनी की घटना होती है। इसके साथ ही लारा एनटीपीसी का रेल लाइन निर्माण भी है। जिसके लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। वहीं जंगल में पानी की व्यवस्था जैसे कई अहम कार्य होते हैं। जो कर्मचारी संघ के हड़ताल पर जाने के दौरान प्रभावित होंगे।


इस पर किया फोकस
संघ की 12 सूत्री मांग में हाथी प्रभावित क्षेत्रों को विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। जिसमें हाथी प्रभावित क्षेत्र के लिए अलग से टीम का गठन करने की मांग की गई है। वहीं पुलिस की तर्ज पर नक्सल व संवदेनशील क्षेत्रों में काम करने वाले वनकर्मियों को भी जोखिम भत्ता देने की मांग की है।


जिले में करीब 400 की है इनकी संख्या
रायगढ़ जिले के दोनों वन मंडल में वन कर्मचारी संघ से करीब 400 कर्मचारी जुड़े हुए हैंं। जिसमें अधिकांश कर्मचारी की फिल्ड ड्यूटी है। ऐसे में, उनके हड़ताल पर जाने की वजह से विभाग के कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। इधर 12 सूत्री मांगों की वकालत कर रहे संघ के पदाधिकारी, अपने फैसले पर कायम रहने की बात भी दोहरा रहे हैंं।

अह्ववान पर 26 मार्च को रैली
प्रदेश के पदाधिकारियों के अह्ववान पर 26 मार्च को रैली के बाद एक दिवसीय धरना व 5 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। 12 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में भी धरना व ज्ञापन के जरिए शासन को इससे अवगत कराया गया था।
-जितेन्द्र ठाकुर, अध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ, रायगढ़