
रायगढ़. शहर के सर्किट हाउस के करीब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक सूने घर में चेारों ने धावा बोल कर एलईडी, गहने, दो लैपटॉप, मोबाइल सहित हजारों रुपए नकदी को पार कर दिया है। खास बात तो यह है कि किचन का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे आरोपी, चोरी के बाद सभी सामान ले गए, पर एलईडी को पास एक खंडहरनुमा खाली मकान में छिपा कर रखा था। जहां से बाद में पार करने की बात कही जा रही है। पर पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच की तो एलईडी के मिलने की बात कही जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के करीब हाउसिंग बोर्ड के कॉलोनी स्थित एमआईजी क्वार्टर में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर द्विवेदी पिता राम द्विवेदी, मोबाइल कंपनी में काम करता है। अपने काम को लेकर सुधीर बाहर था।
इस बीच सूने घर का फायदा उठा कर आरोपी किचन का दरवाजा को तोड़ कर अंदर प्रवेश हुए। वहीं घर में रखे करीब 40 हजार नकद, एलईडी टीवी, दो लैपटॉप, दो मोबाइल के साथ कुछ गहनों की चोरी होने की बात कही जा रही है। पीडि़त की शिकायत पर एएसपी हरिश राठौर, कोतवाली पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की।
जहां घटना स्थल के आसपास के खुले खंडहरनुमा खाली मकानों की जांच की गई। तब वहां शराब की बोतले व चखना बरामद किया गया। इस बीच एक खाली घर में सुधीर के घर से चोरी किए गए लैपटॉप को भी बरामद करने की बात कही जा रही है। जिसे आरोपी द्वारा छिपा कर रखे जाने व बाद में ले जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-पीडि़त ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया है। अभी इस मामले में अपराध दर्ज नहीं हुआ है। जिसकी वजह से इस चोरी मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता पाउंगा
हरिश राठौर, एएसपी, रायगढ़
Updated on:
20 Mar 2018 01:09 pm
Published on:
20 Mar 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
