CG News: हनुमान जयंती को यादगार बनाने के लिए रविवार को सुबह कमला नेहरू पार्क से ड्रोन से हनुमान जी आसमान में उड़ान भरे थे, जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे थे, इस दौरान जय हनुमान के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा था। शहर के समाजिक संस्था द्वारा धार्मिक आयोजनों को भव्यता देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, जिसको लेकर जहां शनिवार को पूरे जोश के साथ हनुमान जयंती मनाई गई।