Naag Nagin Love Video: इंसान ही नहीं बल्कि जीव-जंतु भी आपस मे रोमांस और प्यार का इजहार करते हैं। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जहां नाग नागिन का जोड़ा खुले में अठखेलियां कर रहा था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा। इस दुर्लभ दृश्य को गांव के कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह अद्भुत दृश्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा का है। यहां रविवार को इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित खेत में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेमालाप करते हुए नजर आया। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Naag Nagin Love Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों का कहना है कि दो सांप एक साथ बहुत ही कम देखने को मिलते है। ऐसे में लोग इसे दुर्लभ दृश्य मान रहे है। लोगों ने सांप के जोड़ा को देखने के बाद यह भा कहा कि ये नाग-नागिन का यह जोड़ा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह धमना सांप हैं।