बारहवीं बोर्ड के परिणाम में यह देखने को मिल रहा है कि इसमें एक छात्रा ने अपनी जगह बनाई है और बाकि के दो जगह पर छात्र कायम हैं। वहीं तीन टॉपर में दो टॉपर निजी स्कूल के छात्र हैं जबकि एक टॉपर ने सरकारी स्कूल की नाक बचाई है। शहर से इकलौते टॉपर अंकित उपाध्याय को उसके परिजन, पड़ोसी सहित आसपास के लोगों को स्कूल के सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी है। रिजल्ट के आने के बाद उत्साह का माहौल था।