CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले जल जीवन मिशन में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। रायगढ़ के धरमजयगढ़ मंडल में सिंगल विलेज का काम लेने वाले दो ठेकेदारों द्वारा अनुबंध अवधि में काम शुरू नहीं किए जाने पर उनका अनुबंध निरस्त कर अमानत राशि राजसात कर ली गई है।