6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसिक रोगी ने दी गैस सिलेंडर से मकान उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Raigarh News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत विश्वनाथ चौहान अपने परिवार के साथ रेलवे के सरकारी क्वाटर में रहता है।

2 min read
Google source verification
Mental patient threatened to blow up house with a gas cylinder Raigarh

मानसिक रोगी ने दी गैस सिलेंडर से मकान उड़ाने की धमकी

रायगढ़। Chhattisgarh News: शहर के रेलवे कालोनी में एक युवक ने गुरुवार को दहशत फैला दी। युवक ने रेल मंत्री को ट्वीट कर रसोई गैस सिलेंडर से मकान उड़ाने की बात कही। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस सहित जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में जवानों के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया गया। मानसिक रोगी होने पर युवक को उपचार के लिए बिलासपुर भिजवाया गया है।

यह भी पढ़े: पहले दीवार लेखन की खुली छूट, अब पोतने पर 10 लाख खर्चा

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत विश्वनाथ चौहान अपने परिवार के साथ रेलवे के सरकारी क्वाटर में रहता है। बुधवार की सुबह उसका 36 वर्षीय पुत्र देवचरण चौहान ने अपने मकान को गैस सिलेंडर से उड़ाए जाने का ट्वीट रेलमंत्री को किया। कुछ देर में इसकी जानकारी आरपीएफ के पास पहुंची। ऐसे मेें रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश वर्मा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं उनके द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं कुछ देर में ही एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ से यह पता चला कि कमरे के अंदर देवचरण चौहान है, जो मानसिक रोगी है। वह कमरे को अंदर से लाक कर दिया था। ऐसे में पुलिस जवानों ने मकान के चारों तरफ से घेरते हुए उसे बाहर निकलाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह दरवाजा खोलने को तैयार नहीं था।

यह भी पढ़े: फसल अमृत : कृषि विवि के शोध में ही फसलों का उत्पादन 10-12 प्रतिशत बढ़ा

अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसके क्वार्टर के अगल-बगल के सभी क्वार्टर को खाली करा दिया गया था। इसके बाद पुलिस जवान देवचरण से बात करते हुए दरवाजा खोलवाने का प्रयास करने लगे। इस बीच वह दरवाजा खोलने की बजाय कभी गैस खोलता था तो कभी बंद कर देता था। वह अपने पास लाइटर भी रखा था। करीब आधा घंटा तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद एसडीओपी दीपक मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उससे पानी मांगने लगे। इस बीच कुछ देर बाद उसने पानी देने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला तो उसे पकड़ लिया और कोतवाली थाना लाया गया। तब जाकर कालोनी वासियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही पुलिस द्वारा उसे मानसिक रोग अस्पताल सेंद्री में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।

क्या कहते हैं परिजन

इस संबंध में परिजनों का कहना था कि देवचरण आईटीआई, एलएलबी व बी-काम तक पढ़ाई किया है। वह शादी शुदा भी है, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थित सही नहीं है। जिससे कुछ दिनों पहले ही रांची अस्पताल में उपचार कराया गया था। वहीं यह बताया गया कि वह नशे का आदी हो गया है। इसकी वजह से वह अजीब हरकत करता है। कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने बच्चो के साथ मायके चली गई है।

यह भी पढ़े: आयोग ने 4 दिन में वसूला 18 करोड़ का जुर्माना, 5 करोड़ की शराब जब्त