27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंध की शंका पर ग्रामीण की हत्या कर आरोपी पहुंचा थाने, कहा- अब कहीं जाकर मेरे कलेजे को मिली ठंडक…

- कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम बनहर का मामला, आरोपी पर हत्या का जुर्म दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 6:31 PM IST

अवैध संबंध की शंका पर ग्रामीण की हत्या कर आरोपी पहुंचा थाने, कहा- अब कहीं जाकर मेरे कलेजे को मिली ठंडक...

अवैध संबंध की शंका पर ग्रामीण की हत्या कर आरोपी पहुंचा थाने, कहा- अब कहीं जाकर मेरे कलेजे को मिली ठंडक...

रायगढ़. कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम बनहर में अवैध संबंध के बीच चार बेटियों की पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खास बात तो यह है कि हत्या कर शव को तालाब में फेंकने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। वहीं सरेंडर करने के दौरान बार-बार यह कह रहा था कि अब कहीं जाकर मेरे कलेजे को ठंडक मिली है।

पुलिस ने आरोपी के बातों की पुष्टि करने के लिए ग्राम बनहर पहुंची, वहीं तालाब से मृतक का शव निकलने के बाद हत्या के इस मामले की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल करने की पहल की जा रही है।

Read More : नशे में धुत पति ने पत्नी को रात भर डंडे से पीटा, सुबह नशा फटा तो पत्नी को इस हालत में देख कर पति के उड़ गए होश...
कोतरारोड थाना में सोमवार की अहले सुबह एक 45 वर्षीय बनहर निवासी उसतराम खडिया पिता पुसउ राम खडिया, हत्या के बाद सरेंडर करने पहुंचा। शुरुआती दौर में पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद संदिग्ध को थाने में बैठा कर पुलिस टीम ग्राम बनहर पहुंची, जहां लखन सिंह उर्फ पालू के घर पहुंच कर उसकी खोज खबर ली। जिसकी हत्या करने की जानकारी देने संदिग्ध थाने पहुंचा हुआ था।

परिजनों ने बताया कि लखन सुबह-सुबह घर से निकले थे, पर उसके बाद लौटे नहीं हैं। तब पुलिस संदिग्ध के बताए अनुसार उक्त तालाब पहुंची, जहां संदिग्ध ने लखन की हत्या कर शव को फेंकने की बात कही थी। तालाब में खोजबीन करने के दौरान लखन का शव बरामद हुआ, जिसके सिर के पीछे हिस्से में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद पुलिस को संदिग्ध की बातों पर विश्वास हुआ। लखन का शव तालाब से बाहर निकलते देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं गांव में मातम का माहौल बन गया।

नहीं है अफसोस, कलेजे को मिली ठंडक
इस मामले में जब आरोपी उसतराम से पूछताछ की गई तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आई। आरोपी की मानें तो मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। जब कई बार समझाईश के बाद भी मृतक की आदतों में बदलाव नहीं हुआ तब उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी थाने में इस हत्या के पीछे किसी प्रकार के अफसोस की बात से भी इंकार कर रहा था। वहीं बार-बार यह भी कह रहा था कि अब कहीं जाकर मेरे कलेजे को ठंडक मिली है।

2002 से जारी था विवाद
पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका पर सोमवार की सुबह की गई इस हत्याकांड की शुरुआत, वर्ष 2002 में ही हो गई थी। सबसे पहले आरोपी उसतराम ने लखन सिंह के उपर जानलेवा हमला किया था। जिसमें धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज हुआ था। वर्ष 2008 में फिर उसतराम ने लखन के साथ मारपीट की, जिसमें उसके उपर धारा 324 का अपराध दर्ज हुआ था, पर दशक बाद इस विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी, खुद को सुकून मिलने की बात कह रहा है।

- पुरानी रंजिश व पत्नी के अवैध संबंध की शंका के बीच आरोपी ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या की है। शव को तालाब से बरामद कर अस्पताल लाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है- अमित पाटले, टीआई कोतरारोड