27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत पति ने पत्नी को रात भर डंडे से पीटा, सुबह नशा फटा तो पत्नी को इस हालत में देख कर पति के उड़ गए होश…

- महिला के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:29 PM IST

नशे में धुत पति ने पत्नी को रात भर डंडे से पीटा, सुबह नशा फटा तो पत्नी को इस हालत में देख कर पति के उड़ गए होश...

नशे में धुत पति ने पत्नी को रात भर डंडे से पीटा, सुबह नशा फटा तो पत्नी को इस हालत में देख कर पति के उड़ गए होश...

रायगढ़. शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को रातभर डंडे से पीटा। सुबह जब उसका नशा उतरा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। महिला के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 01 इंदिरानगर निवासी सीखी बाई करीब दो साल पहले अपने पति व बच्चों को छोड़कर वहीं के रहने वाले गजराज को पति बनाकर उसके साथ इंदिरानगर में ही रह रही थी। 01 जुलाई की सुबह से ही दोनों पति-पत्नी शराब पीए हुए थे। वहीं शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे नशा चढऩे के बाद झगड़ा मारपीट में बदल गया। गजराज सीखी बाई को डंडे से पीटने लगा। जिसे मोहल्ले के लोग देखे थे।
Read More : एमएसपी की बस रोक कर ठेका श्रमिक को ग्रामीणों ने पीटा, घायल पहुंचा थाने

शाम को एक बार फिर से शराब के नशे में गजराज अपनी पत्नी को डंडे से मारने लगा, जिसे देखकर गांव के ननकीराम चौहान, खेम यादव ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे इन पर बरस पड़े। ऐसे में वे वहां से चले गए। पुलिस ने बताया कि रात में भी आरोपी अपनी पत्नी को घंटों तक पीटता रहा। इसके बाद नशे में वह सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। सीखी बाई के पहले पति के बेटे रामदयाल घसिया 27 वर्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गजराज के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

-दिन में शराब के नशे में दोनों पति-पत्नी झगड़ा कर शांत हो गए थे, लेकिन रात में फिर से दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान पति ने डंडे से घंटों तक अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इससे महिला के माथा, चेहरा व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोटें आई और उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी- बोनिफास एक्का, लैलूंगा टीआई