तभी अपनी बहन को खोजता हुआ मौके पर उसका भाई पहुंच गया और उसकी चीख सुनकर दरवाजा तोड़ कर अपनी बहन को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी और युवती के भाई के बीच जमकर मारपीट हुई। युवती ने अपने बयान में कहा कि ऐन वक्त पर मेरा भाई नहीं आता तो मेरी अस्मत लूट जाती। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।