उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में लगे श्रमिकों का पंजीयन अधिकाधिक कराएं ताकि उन्हें मंडल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रमिक परिवार के पढऩे वाले बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का अधिकाधिक लाभ दिए जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बरतने वालों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा। अध्यक्ष श्री एन्टी ने कहा कि कर्मकार मंडल द्वारा वितरित की जाने वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि वितरण का जो लक्ष्य जिले को दिया गया है, वह शत-प्रतिशत पूर्ण करें।