7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भवती महिला की मौत का बदला लेने के लिए 6 लोगों ने बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर दी थी हत्या

बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में लैलूगां पुलिस ने तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया है जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
गर्भवती महिला की मौत का बदला लेने के लिए 6 लोगों ने बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर दी थी हत्या

गर्भवती महिला की मौत का बदला लेने के लिए 6 लोगों ने बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर दी थी हत्या

रायगढ़. जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बता रही है।

एक मूवी टिकट के लिए इस लड़के ने चुकाए 19628 रुपये, ये है वजह

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात अज्ञात आरोपियों ने ग्राम कूपाकानी निवासी 75 वर्षिय मुनकु यादव और उसकी पत्नी रुक्मणी यादव की गला रेतकर दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या कर दी थी। घटना की जांच लैलूंगा पुलिस के साथ रायगढ़ पुलिस भी कर रही थी। लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बाहर बच्चे बिलखते रहे, महिला ने शौचालय के अंदर खुद को कर दिया आग के हवाले

ये थी हत्या की वजह

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया की कि कुछ साल पहले उसके गांव में ही उसकी गर्भवती रिश्तेदार की मौत हो थी। जिसके लिए वो मृत बुजुर्ग दम्पति को ही जिम्मेदार मानते थे। उनका ऐसा मानना था की बुजुर्ग बुजुर्ग दम्पति के जादू टोन की वजह से ही गर्भवती महिला की मौत हुई थी।

ये किसान करने लगा गांजे की खेती, पता चला तो नज़ारा देख उड़े पुलिस के होश

इसीबात का बदला लेने के लिए आरोपी और उसके अन्य 5 साथी देर रात मृत बुजुर्ग दम्पति के घर पहुंचे और गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। साथ ही घर में रखे 6 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस बाकी के तीनो आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

ये भी पढ़े: अनजान लाश के पीछे थी खतरनाक प्रेम कहानी, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले आशिक के साथ खेला खुनी खेल