पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा प्रक्रिया की जाती है। ऐसे में संबंधितों के द्वारा किए गए प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले की शिकायत की प्रतिलिपी आवास मंत्री ओपी चौधरी, सांसद रायगढ़, खरसिया विधायक उमेश पटेल को भी भेजी गई है।