
दीनदयाल कालोनी से पुलिस ने साउंड सिस्टम किया जब्त
रायगढ़। Chhattisgarh News: शहर के दीनदयाल कालोनी में तेज आवाज में बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई कोलाहल अधिनियम के तहत की गई है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात करीब 9:30 बजे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी में डीजे संचालक द्वारा तेज ध्वनि से संगीत बजाने की सूचना मिली। मामले की सूचना पर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। जहां डीजे संचालक तेज ध्वनि से संगीत बजा रहा था। इससे कॉलोनी के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। मौके पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर डीजे संचालक को नोटिस दिया।
वहीं विधिवत साउंड सिस्टम जिसमें लेपटॉप, मिक्सर मशीन, मॉस्पेट, क्रॉस ओव्हर को जब्त किया। डीजे संचालक जगेश्वर प्रसाद नामदेव पिता स्व. जगन्नाथ प्रसाद नामदेव उम्र 50 साल निवासी ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, हेमन पात्रे और पेट्रोलिंग स्टाफ कार्रवाई में शामिल थे।
नियम का नहीं हो रहा पालन
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों, हॉटल तथा मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक ली थी। इसमें ध्वनि प्रदूषण को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मापदंड व समय की जानकारी दी गई थी। इसमें संबंधितों ने नियम का पालन करते हुए साउंड सिस्टम संचालित किए जाने की सहमति भी दी। इसके बाद भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
Published on:
13 Oct 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
