Raigarh News: बताया जा रहा है कि धनुहारडेरा के जंगल में आग काफी फैल चुकी थी, जिसे बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इसके चलते आग सुबह तक नवापाली बीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ के निचले हिस्से में भी आग तेजी से फैल रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी ब्लोवर मशीन की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।