CG Raigarh News : शहर के ईडन गार्डन संचालक की नवविवाहता बहू ने अज्ञात कारण से अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। (cg raigarh news) इसकी सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोइरदादर निवासी आशीष पाठक की विगत सात माह पहले 23 वर्षीय रीया पाठक से शादी हुई थी, (raigarh news) तब से इनका दांपत्य जीवन खुशहाल चल रहा था, ऐसे में रविवार को सुबह अज्ञात कारण से रीया पाठक ने अपने कमरे में फांसी पर लटक गई, (cg raigarh news) जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने उसे फांसी से उतारकर उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।