लोगों के मांग के अनुरूप इस बार राखी त्यौहार को यादगार बनाने के लिए गिफ्ट पैकिंग के लिए लकड़ी के बाक्स के रूप में ट्रक, बाल्टी, टोकरी, बस, कार सहित तरह-तरह के मॉडल में गिफ्ट बाक्स उपलब्ध है। जिसे बहने अपने भाईयों को राखी के साथ मिठाई सहित अन्य उपहार पैक कर भेज रही है। साथ ही इस उपहार बाक्स को व्यपारी माडल के हिसाब से रेट रखे हुए हैं, लेकिन रेट अधिक होने के कारण फिलहाल मांग कम है, लेकिन त्यौहार नजदीक आते ही मांग बढ़ने की उम्मीद है।