22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / सावन-भादो संगम में पर्वों की बहार! अगस्त में त्योहारों की झड़ी, रक्षाबंधन से होगी शुरुआत…

सावन-भादो संगम में पर्वों की बहार! अगस्त में त्योहारों की झड़ी, रक्षाबंधन से होगी शुरुआत…

Raksha Bandhan 2025: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अगस्त की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। इस समय हिंदी महीने का पवित्र सावन भी चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 4 Aug 2025, 12:08 PM IST

अगस्त में त्योहारों की झड़ी, रक्षाबंधन से होगी शुरुआत(photo-patrika)

अगस्त में त्योहारों की झड़ी, रक्षाबंधन से होगी शुरुआत(photo-patrika)

Raksha Bandhan 2025: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अगस्त की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। इस समय हिंदी महीने का पवित्र सावन भी चल रहा है। इस माह में सावन-भादो माह के संगम पर पर्वों की धूम रहने वाली है। सावन माह में शहर में भक्ति का नजारा दिखाई दे रहा है। अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, तीज, हलषष्ठी के साथ स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2025: सबसे पहले रक्षाबंधन

अगस्त में खरीदारी के लिए भी शुभ योग विद्यमान रहेंगे। सभी प्रकार के सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे माह सात बार आएगा। इसमें 21 अगस्त को गुरु पुष्य योग का संयोग बनेगा। इसी प्रकार दो बार अमृत सिद्धि और एक बार त्रिपुष्कर योग का संयोग भी बनेगा। 18 और 21 अगस्त अमृत सिद्धि योग, 30 अगस्त त्रिपुष्कर योग रहेगा।

अगस्त में तीज-त्योहार

4 अगस्त चौथा सावन सोमवार, 5 अगस्त पुत्रदा एकादशी, 6 अगस्त प्रदोष व्रत, 9 अगस्त रक्षाबंधन, श्रावणी पर्व, 14 अगस्त हलषष्ठी, 16 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 17 अगस्त गोगा नवमी, 20 अगस्त प्रदोष व्रत, 26 अगस्त हरतालिका तीज, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, 28 अगस्त ऋषि पंचमी, 30 अगस्त संतान सप्तमी, 31 अगस्त राधा अष्टमी।