इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दा निवासी राजेश गुप्ता सोमवार शाम की अपने चार वर्षीय बेटा तनमय गुप्ता और पत्नी के साथ बाइक से नदी नहाने के लिए जा रहा था। वे गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचे ही थे और जैसे ही बाइक को मोड़ा तो पीछे से आ रहे कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी।