आपको बता दें कि श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर एक आतंकवादी हमला हुआ है। इसमें 28 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पर्यटक हैं। विदेशी सैलानियों की बात करें तो इसमें नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए हैं।