13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTE Admission 2025: आरटीई के तहत प्रवेश शुरू, अब दूसरे चरण के लिए होगा बच्चों का चयन

RTE Admission 2025: आरटीई के तहत चयनित आवेदकों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। विभाग की माने तो बुधवार और गुरूवार को चयनित छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने स्कूल प्रबंधकों को भी निर्देश दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 7 May 2025, 1:28 PM IST

CG RTE Admissions 2026

अब फिर होंगे RTE प्रवेश (फाइल फोटो पत्रिका)

RTE Admission 2025: शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) के प्रथम चरण में मिले आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद सोमवार को लॉटरी कराई गई। प्रथम चरण में मिले आवेदनों में से 1645 बच्चों का चयन किया गया है। वहीं अब इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि ग्रीष्म कालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बच्चों के अध्यापन का कार्य भी शुरू हो सके।

RTE Admission 2025: शेष पात्र आवेदन दूसरे चरण में होंगे शामिल

विदित हो कि आरटीई के पोर्टल में आवेदन की प्रक्रिया १ मार्च से शुरू कर दी गई है। ३० मार्च तक आवेदन लेने के बाद १ व २ मई को लॉटरी निकाला जाना था, लेकिन सत्यापन में देरी होने के कारण लॉटरी की प्रक्रिया विलंब से करते हुए सोमवार व मंगलवार को लॉटरी की प्रक्रिया हुई। जिन स्कूलों में सीट संख्या से अधिक आवेदन आए हुए थे वहां लॉटरी किया गया और जिन स्कूलों में सीट संख्या से कम आवेदन थे।

वहां पात्र आवेदकों को सत्यापन के बाद चयनित किया गया है। कुल मिलकार देखा जाए तो जिले के प्रायवेट स्कूलों में आरटीई के तहत आरक्षित २१३२ सीट के लिए आवेदन मंगाया गया था जिसमें ३४७२ आवेदन आए थे। उक्त आवेदनों का सत्यापन करने के बाद इसमें से अब तक की स्थिति में १६४५ बच्चों का चयन किया गया है। उक्त आवेदनों में से शेष पात्र आवेदन दूसरे चरण में शामिल हों जाएंगे।

स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी

उल्लेखीनय है कि पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी मनमानी चल रही थी। स्कूल प्रबंधन पोर्टल में पंजीयन नहीं कराए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग सख्त हुई और आरटीई के पोर्टल में पंजीयन न कराने वाले स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी किए जाने वालों में जिला मुख्यालय के स्कूल तो शामिल थे ही वहीं जिले के अलग अलग विकासखंड में संचालित स्कूल प्रबंधन थे।

यह भी पढ़ें: CG News: आरटीई पोर्टल शुरू होने से पहले हो गया बंद, अभिभावक परेशान..

इसके पीछे कारण यह भी सामने आया था कि प्रायवेट स्कूल पिछले कुछ वर्षों से आरटीई से बचने के प्रयास में थे। इसकी वजह से पंजीयन में जानबूझकर देरी की जाती है ताकि संबंधित स्कूलों में कम से कम आवेदन आए और प्रवेश न देना पड़े, लेकिन इस बार पूरी सख्ती की गई।

बढ़ गई सीटों की संख्या

RTE Admission 2025: शुरूआत में जिले के प्रायवेट स्कूलों में १७०० सीट आरक्षित दिख रहा था, लेकिन ३० स्कूलों का पंजीयन पोर्टल में नहीं हुआ था। नोटिस के बाद जब उक्त स्कूलों का पंजीयन पोर्टल में हुआ तो आरक्षित सीटों की संख्या बढ़कर २१३२ हो गई।

आरटीई के तहत चयनित आवेदकों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। विभाग की माने तो बुधवार और गुरूवार को चयनित छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने स्कूल प्रबंधकों को भी निर्देश दिया गया है। ताकि इस प्रवेश के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया की जा सके।

टी एक्का, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग: आरटीई के तहत ३४७२ आवेदन मिले थे जिसमें से प्रथम चरण में १६४५ का चयन हो गया है। शेष आवेदन दूसरे चरण में शामिल हो जाएंगे। चयनित छात्रों को प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिया गया है।