CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों नि:शुल्क प्रवेश की पंजीयन का पोर्टल पहले ही दिन से बंद हो गई है। इसकी वजह ऑनलाइन आवेदन में हुए कुछ त्रुटियों को बताया गया है। अभिभावक बार-बार पोर्टल सर्च कर हैं, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं होन से अभिभावक परेशान हो रहे हैं। गरीब परिवार के बच्चों को निजी (प्राइवेट) विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए शिक्षा का अधिकार अंतर्गत प्रवेश पंजीयन के लिए शासन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया था।