
CG Election News 2023: चुनावी मैदान से तीन अभ्यर्थी बाहर, नामांकन हुआ निरस्त
CG Election News: विधानसभा चुनाव में नामांकन स्क्रूटनी की प्रक्रिया में तीन उम्मीदवार छंट गए हैं। इसमें एक रायगढ़ विधानसभा तो दो खरसिया विधानसभा से हैं। ऐसे में अब जिले के चार विधानसभा के 50 प्रत्याशियों में 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। दो नवंबर नामांकन वापसी के बाद यह तय होगा कि कितने उम्मीदारों के बीच मुकाबला होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए रायगढ़ जिले के चार विधान सभा में 50 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किया था। इसमें सबसे अधिक रायगढ़ विधानसभा से 24 प्रत्याशी चुनावी मैदान में पहुंचे थे। स्क्रूटनी के बाद एक नामांकन निरस्त किया गया है। निरस्त किए जाने वाले आप के प्रतिस्थानी यानी डमी प्रत्याशी थे। बताया जा रहा है कि उक्त नामांकन में एक ही प्रस्तावक का नाम था। ऐसे में उसे निरस्त किया गया। इस तरह रायगढ़ विधानसभा में अब 23 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। रायगढ़ के अलावा खरसिया विधानसभा में दो नामांकन निरस्त किए गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के पूर्णिमा विजय जायसवाल व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कीर्ति कुमार राठिया का नामांकन है। इस तरह खरसिया में 10 प्रत्याशियों में अब 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। लैलूंगा व धरमजयगढ़ में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।
नाम वापसी के लिए दो दिन का समय
चार विधानसभा में 50 उम्मीदवारों के बीच तीन नामांकन निरस्त किए गए हैं। ऐसे में अब 47 प्रत्याशी शेष है। निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार 1 व 2 नवंबर तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इन दोनों दिनों में अभ्यर्थी चुनावी मैदान से हटते के लिए नाम वापसी ले सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 17 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है।
Published on:
01 Nov 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
