इनमें कार क्रमांक सीजी 27 एन 5787 से लगभग 300 ग्राम सोना और 25 किलो चांदी के साथ ही 25 हजार रूपए, कार क्रमांक सीजी 04 एन डब्ल्यू 0308 से 150 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के साथ 29 हजार 600 रुपए, कार क्रमांक सीजी 27 के 2831 से 800 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी, कार क्रमांक सीजी 27 एल से 150 ग्राम सोना और 25 किलो चांदी बरामद किया गया। इसके साथ ही सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सीजी एमयू 0566 से दो लाख 15 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए। जांच के दौरान पाई गई सामग्री के संबंध में वाहन मालिकों से पुछताछ की गई और इसे उड़नदस्ता दल के सुपुर्द कर दिया गया है।