26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीला पुटु खाकर छह लोग गंभीर, अस्पताल में हुए भर्ती

उसकी चार बेटियां व एक बेटा फूड पॉयजनिंग के शिकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Jul 2018, 4:01 PM IST

उसकी चार बेटियां व एक बेटा फूड पॉयजनिंग के शिकार

उसकी चार बेटियां व एक बेटा फूड पॉयजनिंग के शिकार

रायगढ़. जहरीला पुटु खाकर एक मां, उसकी चार बेटियां व एक बेटा फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बच्चों के पिता ने बताया कि यह घटना तब घटी जब वह अपने काम पर गया था और बच्चे खेत से पुटु उठाकर लाए थे। जहरीला पुटु से अंजान मां ने उसकी सब्जी बना दी और सभी उसे खा गए। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार छुहीपाली जामगांव निवासी गुड्डा खुंटे एमएसपी प्लांट में मजदूरी का काम करता था। 08 जुलाई की सुबह वह अपने काम पर गया था। इस दौरान उसकी तीन बेटियां रोशनी 10 वर्ष जो कि सबसे बड़ी है, पायल और पलक छुहीपाली जामगांव के खेत तरफ मशरूम पुटु उठाने गए थे। इस दौरान बच्चियों ने बहुत सारे पुटु उठा लिए और घर लेकर आए। इसके बाद उनकी मां रोहिला खुंटे ने उस पुटु की सब्जी बनाई।

Read more : जब 50 आंगनबाड़ी में लटका है ताला फिर कैसे मिलेगा गर्भवतियों को पोषण

जिसे गुड्डा को छोड़ घर सभी बच्चे व उसकी मां ने चावल के साथ खा लिया। कुछ देर बाद सभी की एक साथ स्थिति बिगडऩे लगी और सभी को उल्टी-दस्त होने लगा। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद रोहिला, पायल, पलक, रोशनी, ईशान बबीता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ स्थिति सामान्य तो कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

----------------

पुसौर व कोतरा रोड की पुलिस ने 4 फरार वारंटी को पकड़ लिया
रायगढ़। वारंट तामिली को लेकर एण्सपी दीपक झा द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इस कड़ी में पुसौर पुलिस ने प्रताडऩा की धारा 498(क),304(बी), 34 के मामले में 12 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ द्वारा आरोपीगण चंदनतुला सरल एवं अन्य के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया है। जिसके परिपालन में रविवार को पुसौर पुलिस द्वारा आरोपी चंदनतुला सरज पति टीकाराम सरल 39 वर्ष,

सुष्मिता सरल पिता टीकाराम 28 साल, सरस्वती सरल पिता टीकाराम 20 वर्ष सभी निवासी पडिगांव थाना पुसौर को पकड़ कर न्यायालय पेश किया गया। इसी तरह कोतरारोड पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत आरोपी सुधुदास निवासी उच्चभिट्टी थाना कोतरारोड को जारी स्थायी वारंट के परिपालन में वारंट तामिली करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय पेश किया गया।