11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परछी में बैठे वृद्ध को सांप ने काटा तो गुस्साए वृद्ध ने भी भागते हुए सांप को पकड़कर दांत से काट कर उसका सिर कर दिया अलग, फिर दोनों की गई जान

बीती रात लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। वृद्ध को सांप ने काटा, तो भागते हुए सांप को पकड़कर वृद्ध ने भी उसे अपनी दांत से काटकर उसका सिर अलग कर दिया। इससे मौके पर सांप की मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
परछी में बैठे वृद्ध को सांप ने काटा तो गुस्साए वृद्ध ने भी भागते हुए सांप को पकड़कर दांत से काट कर उसका सिर कर दिया अलग, फिर दोनों की गई जान

परछी में बैठे वृद्ध को सांप ने काटा तो गुस्साए वृद्ध ने भी भागते हुए सांप को पकड़कर दांत से काट कर उसका सिर कर दिया अलग, फिर दोनों की गई जान

रायगढ़. आठ सितंबर की रात करीब आठ बजे जैमन साय (60) खाना खाकर अपने चचेरे भाई बैगाराम के घर की परछी में बैठा था, तभी वहां करैत सांप आ गया और जैमन के बाएं हाथ को काट लिया। जैमन ने देखा कि सांप उसे काट कर भाग रहा है तो उसने हाथ से सांप को पकड़ लिया और तू मुझे काटा है मैं भी तुझे काटूंगा कह कर उसके सिर को दांत से काट कर अलग कर दिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में वृद्ध की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीण लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ीमुड़ा अद्ध का रहने वाला है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Read More : इस बात को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने घर घुसकर सरपंच को जड़ दिया चप्पल पे चप्पल, केस दर्ज
इलाज में हुई देरी, नहीं तो बच जाती जान
पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे को जब घटना की जानकारी हुई तो वह उसे अस्पताल चलने के लिए कहने लगा। लेकिन जैमन अस्पताल जाने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार जैमन स्वयं झाड़-फूंक का काम करता था, जिससे उसको लग रहा था कि उसे कुछ नहीं होगा और वह अपने घर वालों से भी यही कहते हुए जिद पर अड़ा रहा। लेकिन कुछ देर बाद सांप का जहर फैलने से जैमन मदहोश होने लगा। इसके बाद उसके परिजन उसे जबरदस्ती अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे जैमन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अगर मृतक जल्दी अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

Read More: आशीर्वाद टे्रडर्स से नकदी सहित एक लाख रुपए का सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
गांवों में अंधविश्वास अब भी हावी
ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अंधविश्वास हावी है। चूंकि मृतक वैद्य था, झाडफ़ूंक करता था, इससे उसको लगने लगा कि सांप के जहर का उस पर कोई असर नहीं होगा। जबकि करैत सांप अन्य सांपों के मुकाबले सबसे अधिक जहरीला होता है। वहीं उसके जहर से बचने के लिए सही समय पर डॉक्टर के पास ही जाना उचित है। लेकिन आज भी लोग सांप के काटने से झाड़-फूंक व जड़ी-बूटियों पर ही भरोसा करते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक होने की जरूरत है।