
देर रात घर में घुस कर दूध मलाई और पोहा खाया, फिर बेडरूम में जाकर सोई महिला के साथ की छेडख़ानी
रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में छेडख़ानी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें गलत कार्य करने की नीयत से घर में घुसे एक आरोपी ने पहले किचन में धावा बोला। फ्रिज खोल कर दूध-मलाई व पोहा खाने के बाद महिला के कमरे में गया और छेडख़ानी करने लगा। महिला के शोर मचाने के बाद उसका पति उठ गया और आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को घर में घुस कर छेडख़ानी का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरोगापारा निवासी दो बच्चों की मां, अपने पति व बच्चों के साथ कमरे में सोयी हुई थी। देर रात करीब तीन बजे अचानक उसके पैर को किसी के द्वारा छूने का एहसास हुआ।
पहले तो लगा कि यह कवायद, उसके पति द्वारा की जा रही है, पर जब उसके साथ अजीबो गरबी हरकत होने लगी तो वो उठ कर देखी, उसके सामने कोई नया चेहरा था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए, वह जोर-जोर से चिल्लाने-चींखने लगी, दरोगापारा निवासी अंकित साहू उर्फ लल्ला साहू पिता विजय साहू, उसकी आंखों के सामने था। देर रात अंजान व्यक्ति के बेडरुम में देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद उसने शोर मचाया।
जिसके बाद पति की नींद खुल गई और वह आरोपी को पकडऩे की कोशिश की, दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई, लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ४५७ व ३५४ के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Published on:
08 Sept 2018 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
