
शौचालय निर्माण का काम नहीं हुआ पूरा, सरपंच~सचिव पर राशि आहरित करने का आरोप
रायगढ़. स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वीकृत कार्य में आधे का भी काम नहीं हुआ और राशि पूरा आहरित हो गया। इसके अलावा अन्य कई योजना में शासकीय राशि के बंदरबाट करने की शिकायत की गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ कलक्टर से शिकायत करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
Read More : तीन माह पहले मारपीट में भतीजे ने चाचा की कर दी थी हत्या, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
बरमकेला विकास खंड के ग्राम पंचायत भठली के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर शिकायत कर आरोप लगाया है सरपंच पद्मा सिदार ने जहां स्वयं के नाम पर शौचालय स्वीकृत कर १२ हजार रुपए प्रोत्साहन राशि हासिल किया है वहीं गांव में करीब ३५० हितग्राहियों के यहां शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है लेकिन अभी तक १२० घरों में ही निर्माण कार्य कराया गया है शेष हितग्राहियों के यहां अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शेष निर्माण कार्य का राशि आहरण कर लिया गया है लेकिन निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके कारण हितग्राही भी सरपंच सचिव के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है वहीं गांव में पानी पंप व अन्य सामान क्रय करने में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है जिसमें जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
फर्जी नाम पर किया स्वीकृत
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि भठली में सुशीला सतपथी और सकरावती के फर्जी नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत कराकर प्राप्त रकम को स्वयं लेने का आरोप लगाया है। यह भी बताया गया है कि उक्त नाम से कोई भी गांव में निवास करता ही नहीं है।
नहीं लग पाया पंप
सरपंच द्वारा २९ फरवरी २०१६ को पानी पंप एवं अन्य सामान क्रय कर लगाने का उल्लेख करते हुए ७२ हजार ३०० रुपए का राशि आहरण किया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि आज तक पानी पंप गांव में लगा ही नहीं है। इसके अलावा अन्य कई कार्य में शासकीय राशि का बंदरबाट करने का आरोप लगाया गया है।
Updated on:
8 Jun 2018, 7:28 PM IST
Published on:
8 Jun 2018, 7:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.