27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन माह पहले मारपीट में भतीजे ने चाचा की कर दी थी हत्या, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

- मोबाइल लोकेशन से पुलिस पहुंची हिमांचल प्रदेशए पहाड़ी क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 5:33 PM IST

तीन माह पहले मारपीट में भतीजे ने चाचा की कर दी थी हत्या, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

तीन माह पहले मारपीट में भतीजे ने चाचा की कर दी थी हत्या, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रायगढ़. तीन माह पहले शराब के नशे में चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया था। दोनों का विवाद इस कदर बढ़ गया था कि भतीजे ने लात-घूसों से अपने चाचा की खूब पिटाई कर दी। इससेे उपचार के दौरान चाचा की अस्पताल में मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमांचल प्रदेश भाग गया था, जिसे तीन माह बाद पुलिस पकड़ कर सारंगढ़ लाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को छत्तीसगढ़ लाने के लिए तत्काल ट्रेन की व्यवस्था नहीं हुई तो पुलिस उसे दिल्ली से विमान से रायपुर तक लेकर आई। इसके बाद उसे सारंगढ़ थाना लाया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सारंगढ़ के ग्राम बंजारी निवासी बूंदराम पारधी पिता विश्राम पारधी 36 वर्ष अपने चाचा सुखलाल पारधी 47 वर्ष को शराब पीने के लिए ग्राम जेवरा लेकर गया था। जहां शराब पीने के बाद दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

Read More : कहुआ, सरसींवा व नीम के 13 नग पेड़ को काटकर चोरों ने बेचा, भू-स्वामी ने दर्ज कराया अपराध

दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि बूंदराम ने लात-घूसों से अपने चाचा सुखलाल पारधी की खूब पिटाई कर दी। जिससे सुखलाल मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद सुखलाल के परिजन उसे सारंगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे रायगढ़ रिफर किया गया। सुखलाल को रायगढ़ लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
सुखलाल के पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मारने से मृत्यु होना लिखा गया। ऐेसे में सारंगढ़ पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई। इस बीच आरोपी बूंदराम कहीं फरार हो गया। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

मोबाइल लोकेश में दिखा हिमांचल प्रदेश
आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन निकाला तो हिमांचल प्रदेश दिखाया। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सारंगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे हिमांचल प्रदेश रवाना हुई। इस बीच पुलिस को आरोपी बूंदराम के ग्राम बगली थाना गग्गल जिला कांगड़ा हिमांचल प्रदेश में रहने की जानकारी मिली। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से हिमांचल प्रदेश के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों, जहां आरोपी के छिपे होने की संभावना थी, वहां घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा गया।

विमान से लाया गया रायपुर
पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इससे पहले भी वह बलात्कार जैसे संगीन मामले में जेल जा चुका है। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि एवं लंबी यात्रा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ट्रेन उपलब्ध नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दिल्ली से विमान में रायपुर तक लाया गया। इसके बाद उसे सारंगढ़ थाना लाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबुल लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपी को हिमांचल प्रदेश से पकड़ कर लाने में एएसआई दिलीप कुमार बेहरा, आरक्षक 345 भुवनेश्वर पंडा, आरक्षक 989 पोशेन्द्र कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।